डॉ. रमेश शरण ने रिसर्च मेथड पर दिया व्याख्यान
रांची |रांची यूनिवर्सिटीके आईएमएस के डायरेक्टर सह पीजी इकोनॉमिक्स के एचओडी डॉ. रमेश शरण ने बुधवार को एकेएमयू विवि के पीजी सेंटर में व्याख्यान दिया। इसका विषय रिसर्च मेथड था। उन्होंने सोशल साइंस से जोड़कर रिसर्च की सलाह दी। अध्यक्षता डॉ. आरके दास ने की। मौके पर डॉ. बीके ठाकुर, डॉ. सुमन कुमार समेत अन्य ने भी विचार रखे।