सफलता की ओर राय विवि
झारखंडराय यूनिवर्सिटी (जेआरयू) लगातार सफलता की ऊंचाई छूती जा रही है। वर्ष 2012 में अपनी स्थापना से आजतक इस यूनिवर्सिटी ने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस में बेहतर परिणाम दिए हैं। छात्रों के संपूर्ण विकास, ट्रेनिंग और उन्हें प्लेसमेंट दिलाने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी द्वारा करियर मैनेजमेंट सेल की स्थापना की गई। जहां प्रोफेशनल कोर्स के माध्यम से स्टूडेंट्स बेहतर परिणाम दे रहे हैं।
जेआरयू के 100 से अधिक छात्र सेल, सीसीएल, यूसीआईएल, एचईसी, एसईसीएल, उषा मार्टिन, एचडीएफसी बैंक, पेंटालून, केनरा बैंक, टाटा मोटर्स, बंधन बैंक, बिग बाजार जैसे सरकारी व निजी संस्थानों में ट्रेनिंग ले रहे हैं। जो भविष्य में उनके लिए कारगार साबित होगा।
वर्ष 2015-16 में कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से जेआरयू के स्टूडेंट्स को जॉब देने में गंभीरता दिखाई है। इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और कंप्यूटर साइंस के अंतिम सेमेस्टर के काफी छात्र कई कंपनियों के प्लेसमेंट इंटरव्यू में भाग लिए, जिनमें उन्हें प्लेसमेंट भी मिला। इनमें मुख्य हैं - धनबाद इंस्ट्रूमेंट एलएपी, इंडिगो एयरलाइंस, हेंज इंडिया, कंप्यूटर एड, नक्षत्र चैनल, वासुदेव होंडा, राहुल ऑटोमोबाइल, दिएनोद, टेलीनॉर आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, विवि में प्राइवेट बैंक, रिटेल सेक्टर और आईटी की कंपनियां शीघ्र आनेवाली हैं।