डीएवी आलोक में 12वीं के स्टूडेंट्स का फेयरवेल
रांची | डीएवीआलोक पब्लिक स्कूल, पुंदाग में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस साल इंटर बोर्ड की परीक्षा में शामिल होनेवाले 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को विदाई दी गई। मौके पर जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के सम्मान में गीत और नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इस मौके पर 12वीं के विद्यार्थियों ने संस्थान में बिताए पल साझा किए। विद्यालय परिवार की ओर से सभी आउटगोइंग स्टूडेंट्स को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। मौके पर उप प्रचार्या डॉ. प्रियंका साह, प्रतीक कुमार, शोभा, विनोद कुमार समेत स्कूल के सभी टीचर्स, जूनियर और सीनियर स्टूडेंट्स मौजूद थे।
प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि 12वीं की परीक्षा को करियर का द्वार माना गया है। इस द्वार को तभी पार किया जा सकता है जब कड़ी मेहनत और लगन से विषयवार तैयारी की जाए। उन्होंने सुनिश्चित सफलता के लिए कड़े अभ्यास पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने विदा होनेवाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।