- Hindi News
- National
- नैक मूल्यांकन के लिए वीसी ने पीजी डिपार्टमेंट्स से दो दिनों में मांगा ब्योरा
नैक मूल्यांकन के लिए वीसी ने पीजी डिपार्टमेंट्स से दो दिनों में मांगा ब्योरा
रांचीयूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय प्रत्यायण प्रशिक्षण परिषद (नैक) से मूल्यांकन कराने की तैयारी पिछले दो साल से चल रही है। लेकिन, इसके लिए पीजी के 90 प्रतिशत विभाग अब तक तैयार नहीं हैं। मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के लिए इंटरनल क्वालिटी इंश्योरेंस सेल (एक्वेक) का गठन किया गया था। इसके डायरेक्टर प्रोफेसर संजय मिश्रा हैं। एक्वेक को पीजी विभागों द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हो रही गतिविधियों से अवगत कराना है, लेकिन अधिकांश विभाग अबतक हाथ पर हाथ धरे बैठा है।
बुधवार को वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय को एक्वेक के डायरेक्टर ने बताया कि पीजी के मात्र चार विभागों ने ही एकेडमिक गतिविधियों की जानकारी दी है। इतना सुनते ही वीसी ने पीजी के सभी विभागों का निरीक्षण शुरू कर दिया। कुछ विभागों के शिक्षकों को अपने साथ लेकर विभाग में गए। कहा कि आप इस विभाग को देखकर अपने विभाग से तुलना करें, तो पता चल जाएगा कि आप दायित्व का निर्वहन कैसे कर रहे हैं। वीसी ने ह्यूमिनिटी, भूगोल, सोशियोलॉजी और एंथ्रोपोलॉजी विभाग के कार्य की तारीफ भी की। उन्होंने दो दिनों में वांछित ब्योरा सौंपने का निर्देश दिया।
पीजी विभागों को एकेडमिक एक्टीविटी की जानकारी, इसके तहत नेशनल इंटरनेशनल सेमिनार, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में रिसर्च पेपर का प्रकाशन, वर्कशॉप, एल्युमिनी मीट, छात्र-अभिभावक की बैठक, मेजर और माइनर प्रोजेक्ट, पीएचडी प्रोडक्शन, व्याख्यान समेत रिसर्च की स्थिति पर रिपोर्ट सौंपनी है।