आईएएस अफसरों के लिए ई-अवकाश
रांची | झारखंडराज्य सरकार ने ई-अवकाश नाम से एक एप विकसित किया है, जिसके जरिए आईएस अफसर छुट्टी ले सकेंगे। इसके इस्तेमाल के लिए कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त उपायुक्तों के निजी सचिव और अधीनस्थ आशुलिपिकों का प्रशिक्षण 11 फरवरी को दोपहर दो से तीन बजे के बीच प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में किया गया है।