सीएम आज गुमला मधुपुर जाएंगे
रांची | मुख्यमंत्रीरघुवर दास बुधवार की सुबह 10 बजे से होटल रेडिशन ब्लू में एसएलबीसी की बैठक में हिस्सा लेंगे। 10.45 बजे वे प्रोजेक्ट भवन सभागार में होने वाले विधानसभा सदस्यों की विधायी प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे वे गुमला चले जाएंगे। वहां अलबर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित साहू तेली जतरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। 2.30 बजे वे मधुपुर जाएंगे जहां 132-33 केवी ग्रिड सब स्टेशन मधुपुर और 132 केवी मधुपुर-जामताड़ा संचरण लाइन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद ग्रामीण कार्य विभाग के विभिन्न सड़कों का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। वे देवघर के साबेजोर पंचायत में योजना बनाओ अभियान में हिस्सा लेने के बाद शाम छह बजे रांची लौट आएंगे।