फीस लेकर एकेडमी संचालक फरार, प्राथमिकी
रांची| लालपुरथाना में मंगलवार को अभिभावकों ने ज्ञानेश्वरी एकेडमी के संचालक उमेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि उमेश कुमार अपने काेचिंग संस्थान में कक्षा आठवीं और 12वीं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराते थे। इसके एवज में फीस के रूप में प्रत्येक छात्र से 60 हजार रुपए लेते हैं, लेकिन वह पिछले साल दशहरा से फरार है। इस संबंध में एकेडमी के छात्रों ने उनकी काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला। तब मजबूर होकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया।। इधर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उमेश की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि अब तक राजधानी मेें ऐसे कई मामले चुके हैं, जब संचालक पैसे लेकर उड़ जाते हैं।