पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पॉलिटेक्निक परीक्षा में नकल, हुई ताक झांक

पॉलिटेक्निक परीक्षा में नकल, हुई ताक-झांक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पॉलिटेक्निकथर्ड सेमेस्टर की सप्लीमेंट्री परीक्षा में मंगलवार को एक बेंच पर तीन-तीन स्टूडेंट्स परीक्षा देते देखे गए। वह भी सेम ब्रांच के। दूसरे की उत्तर पुस्तिका देखकर नकल आसानी से नकल किया जा सकता है। परीक्षा के आधे घंटे बाद गार्डिंग कर रही शिक्षक को परीक्षार्थियों के काफी पर्चे मिले। पर, किसी को निष्कासित नहीं किया गया था। परीक्षार्थी बिना डर-भय के सामनेवाली की उत्तरपुस्तिका से नकल करते देखे गए। स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन द्वारा परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए डोरंडा कॉलेज को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। एसबीटीए के डिप्टी कंट्रोलर डॉ. अयोध्या ने कहा कि एक बेंच पर तीन-तीन के बैठने की सूचना नहीं मिली है। अगर है तो अनुचित है। मैं सेंटर सुप्रींटेंडेंट से बात करूंगा।

परीक्षा हॉल में सीट प्लानिंग नहीं की गई थी। किस क्रमांक का स्टूडेंट्स कहां बैठेगा, यह तय नहीं था। जिस परीक्षार्थी जहां सीट मिली, वे वहीं बैठ गए। स्टेट बोर्ड ने आठ सौ स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा केंद्र तय किया था। पर, परीक्षा से एक दिन पहले सोमवार को तीन बजे 1330 स्टूडेंट्स के नाम भेज दिए गए। अंतिम समय में इतने स्टूडेंट्स की सीट प्लानिंग संभव नहीं थी, इस कारण परेशानी हुई।

खबरें और भी हैं...