पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विनय मामले पर आज रांची खूंटी बंद

विनय मामले पर आज रांची-खूंटी बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सफायरइंटरनेशनल स्कूल के सातवीं कक्षा के छात्र विनय महतो की स्कूल परिसर में हुई हत्या के विरोध में बुधवार को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक रांची बंद का आह्वान किया गया है। बंद का आह्वान लोक सेवा समिति और अभिभावक संघर्ष मोर्चा ने किया है। वहीं, रांची बंद का झामुमो समेत अन्य सामाजिक संगठनों ने समर्थन किया है। सबने विनय के हत्या के आरोपियों सहित स्कूल संचालक रोहित साहू की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही स्कूल प्रबंधक के खिलाफ न्यायिक जांच की मांग की है।

सामाजिक संगठन के सदस्यों ने पुलिस की अब तक हुई जांच से असंतुष्टि जताते हुए मामले की लीपापोती का आरोप लगाया है। सदस्यों का कहना है कि पुलिस स्कूल प्रबंधक को बचा रही है। अगर ऐसी संवेदनशील घटना की जांच की औपचारिकता की जाएगी, तो रांची के सभी स्कूलों में तालाबंदी कार्यक्रम चलाया जाएगा। खूंटी अभिभावक मंच ने भी कातिलों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को खूंटी बंद का ऐलान किया है।

जिला प्रशासन मंगलवार की देर शाम तक रांची बंद के बारे में जानकारी जुटाने में व्यस्त रहा। एडीएम लॉ एंड ऑर्डर गिरिजा शंकर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार शाम में लोक सेवा समिति के पैड पर रांची बंद की सूचना मिली। प्रशासन बंद समर्थकों से निबटने के लिए तैयार है। सदर अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे।

अभिभावक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि शहर के सभी दुकानदारों से विनय को न्याय दिलाने के लिए दुकानें बंद रखने की अपील की है। कहा, बंद समर्थक सुबह नौ बजे अलबर्ट एक्का चौक पर एकत्रित होंगे और सामूहिक रूप से पदयात्रा करेंगे। मंगलवार को रांची बंद को सफल बनाने के लिए बिरसा चौक से हिनू चौक तक न्याय मार्च निकाला गया।

{बिशप ग्रुप के सभी स्कूल

{ शेरवुड एकेडमी

{ हॉली क्रॉस

{ डीएवी नंदराज माडर्न

{ शारदा ग्लोबल

{ फ़र्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल

{ सेवंथ स्टार

{ सेंट क्लूनी

{ गुरुकुल नर्सरी

{ सेक्रेट हर्ट एलकेजी से कक्षा नौ तक

{एंजल्स वर्ल्ड स्कूल (आज की परीक्षा 15 को होगी)

लोगों ने स्कूल संचालक का पुतला फूंका।

खबरें और भी हैं...