नई ट्रेन, नई लाइन फेरा बढ़ाने की मांग
रांची| रेलवेसलाहकार कमेटी के सदस्य अशोक नागपाल ने रेल मंत्री को पत्र लिख कर रेल बजट में झारखंड के लिए नई ट्रेन, नई लाइन ट्रेनों का फेरा बढ़ाने की मांग की है। कहा, रांची से देहरादून और हरिद्वार के लिए नई ट्रेन नामकुम-कांड्रा रेल लाइन दी जाए। रांची-पुणे और हटिया-यशवंतपुर ट्रेन रोज चलाई जाए।