बीएसएनएल की मोबाइल सेवा बंद, शाम से ही परेशान रहे उपभोक्ता
रांची | राजधानीमें बीएसएनएल की मोबाइल सेवा मंगलवार को शाम पांच बजे अचानक बंद हो गई। दूसरी सेवा प्रदाता कंपनियों से किए जा रहे फोन रिसीव हो रहे थे। लेकिन आउटगोइंग कॉल बंद रही। फोन बंद हो जाने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। इस दौरान इंटरनेट सेवा काम कर रही थी।