पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीनगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। निगम कर्मचारी संघ की ओर से मंगलवार को मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष नरेश राम और मजदूर संघ के नेता उदय शंकर ओझा के नेतृत्व में सैकड़ों निगमकर्मी हाथ में मशाल लेकर जुलूस की शक्ल में निकले। जुलूस निगम मुख्यालय से निकलकर अलबर्ट एक्का चौक तक गया। इसमें शामिल कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन सरकार के विरोध में नारे लगाते चल रहे थे।

नरेश राम ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल के 20 दिन हो गए, लेकिन सरकार मांगों पर कोई निर्णय नहीं ले रही है। सरकार भी चाहती है कि हड़ताल जारी रहे। इस बाद हम आर या पार की लड़ाई लड़ेंगे। किसी भी हाल में मांगों को पूरा किए बिना हड़ताल नहीं टूटेगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो निगम कार्यालय में तालाबंदी करके प्रदर्शन किया जाएगा। जुलूस में प्रशांत कुमार, महादेव, मनोज राय, संदीप आिद शामिल थे।

कर्मचािरयों ने निगम मुख्यालय से अलबर्ट एक्का चौक तक निकाला मशाल जुलूस।

खबरें और भी हैं...