हिल व्यू में 18 को नि:शुल्क कैंसर जांच
रांची| रॉग्सीके तत्वावधान में 18 फरवरी को सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की नि:शुल्क जांच होगी। दिन के नौ से चार बजे तक लगनेवाले शिविर में महिलाओं को ब्रेस्ट की जांच खुद से करने के बारे में भी बताया जाएगा। यह जानकारी डॉ. आशा सिंह,डॉ. प्रीतिबाला सिंह, डॉ. जसींता मिंज ने दी। डॉ. सबरीना डॉ. अनुभा विद्यार्थी ने बताया कि हर महीना कैंसर जांच शिविर लगाया जाएगा।