पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मैजिक शो में बढ़ी बच्चों की भीड़

मैजिक शो में बढ़ी बच्चों की भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवन की बगिया के नजारे देखने के लिए आने वालों के लिए एक्वा वर्ल्ड इन दिनों मनोरंजन स्पॉट में तब्दील हो गया है। यहां झूले और खानपान के स्टॉल में भीड़ उमड़ने से मेला सा नजारा नजर रहा है। उद्यान खुलने के कारण एक्वा वर्ल्ड में हर दिन रंगारंग कार्यक्रम हो रहे हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं, युवाओं को भी यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम लुभा रहे हैं। वहीं बच्चों के लिए विशेष रूप से मैजिक शो का आयोजन किया जा रहा है। जादूगर करण की जादूगरी सबको रोमांचित कर रही है। अरे! यह कैसे हुआ। सबके जुबान पर बस यही बात है। कभी बैलून फोड़ के उसमें से फ्लावर तो कभी खाली झोली में अपने जादू से तिरंगा निकाल रहे थे। हर जादू के साथ दर्शकों के तालियों की गड़गड़ाहट गूंज रही है। सुबह 11 से लेकर रात 8 बजे तक एक्वा वर्ल्ड लोगों से गुलजार रह रहा है।

मोटू-पतलूकी जोड़ी लग रही है मजेदार

गेटपर लोगों का स्वागत कर रही मोटू-पतलू की जोड़ी सबका मनोरंजन करा रही है। बच्चे और बड़े सभी उससे हाथ मिलाकर सेल्फी लेते नजर आए। एक्वा वर्ल्ड परिसर में झूला भी लगा हुआ है। लंबी लाइन लगाकर बच्चे अपनी पारी का इंतजार कर रहे हैं। बच्चों की मस्ती और खिलखिलाहट देखकर अभिभावकों के चेहरे में मुस्कान झलक रही है।

एक्वा वर्ल्ड परिसर में लोग घुड़सवारी का मजा भी ले रहे हैं।

खबरें और भी हैं...