पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 6 दिनों में पौन दो लाख लोगों ने किए गुलाब के दीदार

6 दिनों में पौन दो लाख लोगों ने किए गुलाब के दीदार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभवन की बगिया 5 फरवरी से गुलजार है। आम लोगों के लिए राजभवन का गेट खुलने के साथ ही यहां का नजारा बदल गया। छठे दिन बुधवार को 49,319 लोगों ने खूबसूरत फूलों का दीदार किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक गेट पर लोगों की कतार लगी रही। रांची और आसपास से भी लोग राजभवन के सुंदर गार्डन को देखने रहे हैं। यही वजह है कि महज छह दिन में ही 1,79,771 लोगों की आवाजाही हुई। वैसे तो हर उम्र के लोग यहां पहुंच रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे अधिक संख्या युवा और स्टूडेंट्स की है। गेट नंबर दो से सुरक्षा जांच से गुजरकर लोग बगिया का दिलकश नजारा देख रहे हैं।

साल में सिर्फ तय समय के लिए ही आम लोगों के लिए राजभवन का गेट खुलता है। इसलिए यहां आने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां की बगिया में खिले गुलाब और उनकी क्वालिटी देखकर हर शख्स की जुबान से वाह... की आवाज निकल रही है। लोग यहां की खूबसूरत बगिया में खिले 200 प्रजातियों के गुलाब के साथ फोटो खिंचवाकर इस यादगार लम्हे को सहेज रहे हैं। दोस्तों के सेल्फी ले रहे हैं। इसमें युवाओं की संख्या भले ही अधिक है, लेकिन सपरिवार आने वाले लोग भी फोटो खिंचाने में युवाओं से पीछे नहीं दिख रहे हैं।

राजभवन में बने अलग-अलग गार्डन को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। हर गार्डन की अपनी खासियत है। अकबर गार्डन खूबसूरत फूल और मनमोहक खुशबू से लोगों को आकर्षित कर रहा है, तो महात्मा गांधी गार्डन औषधीय पेड़ों से। रुद्राक्ष, कल्पतरु, पीला बांस, सिंदूर, दालचीनी, कपूर, लौंग के पेड़ की जानकारी प्राप्त होने से लोगों को नॉलेज भी प्राप्त हो रहा है। स्टूडेंट्स की भीड़ खासकर इन पेड़ों के आसपास अधिक नजर रही है।

RAJ BHAWAN ROSEs

खबरें और भी हैं...