पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संत जेवियर कॉलेज में दूसरे दिन छात्र छात्राओं ने अपने हुनर दिखाने मेें नहीं छोड़ी कोई कसर

संत जेवियर कॉलेज में दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर दिखाने मेें नहीं छोड़ी कोई कसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संत जेवियर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय जेवियरोत्सव के दूसरे दिन का आगाज रंगारंग कार्यक्रमों से हुआ। 11 फरवरी तक चलने वाले उत्सव में बुधवार को भी स्टूडेंट्स ने जमकर मस्ती की। ये उत्सव युवा का, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए आयोजित होता, इसलिए इसका नाम अभिनिवेश दिया गया है। वर्ष में एक बार होने वाले फेस्ट का स्टूडेंट्स को बेसब्री से इंतजार रहता है। मस्ती और उत्साह के मूड में नजर रहे स्टूडेंट्स के चेहरे से यह झलक भी रहा है। कॉलेज परिसर उमंग और उत्साह के रंग में रंगीन हो गया है। इसमें स्टूडेंट्स अपनी प्रतिभा दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे थे। सुबह से शाम तक विभिन्न प्रतियोगिता चलती रहीं। फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स उत्सव काे सेलिब्रेट करने में किसी से पीछे नहीं हैं। वहीं कॉलेज कैंपस में स्टूडेंट्स अपने स्टाइलिस्ट परिधानों से भी जलवा बिखेर रहे हैं।

भांगड़ामें बजी तालियां

उत्सवमें स्टूडेंट्स के ग्रुप डांस को देखकर युवाओं के चेहरे खुशी से चमक रहे थे। ग्रुप डांस में आठ ग्रुपों ने परफॉर्म किया। किसानों को फसल का सही दाम ना मिलने के कारण आत्महत्या की स्टोरी पर पंजाबी डांस ने सभी को समाज के प्रति सोचने पर मजबूर कर दिया। वहीं, बॉलीवुड गीतों पर भी अलग-अलग ग्रुप ने धमाकेदार प्रदर्शन से जमकर वाहवाही बटोरी। स्टेज पर परफॉर्म करने वाले के साथ हॉल में उपस्थित स्टूडेंट्स के कदम भी थिरक रहे थे। वे परफॉर्म करने वाले साथियों का हौसला बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे थे।

स्टॉलपर फ्रेंड्स के साथ मस्ती

कॉलेजकैंपस में मस्ती के अलावा युवाओं के लिए लजीज व्यंजनों के कई स्टॉल भी लगाए गए हैं। फ्रेंड्स के साथ इवेंट एन्जॉय करने वालों की भीड़ फूड स्टॉल पर भी साफ नजर रही है। यहां वड़ा पाव, पावभाजी, वेनुला, चिकन एग रोल, चाउमिन, डोसा, चाट और कोल ड्रिंक्स सहित अन्य खाने के आइटम मौजूद हैं। सभी स्टूडेंट्स ने इन स्टॉलों का भरपूर आनंद लिया।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उत्सवके दौरान कैंपस में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स को गेट में लगे मेटल डिटेक्टर से गुजरना पड़ रहा है। आईकार्ड जांचने के लिए मशीन भी लगाई गई है।

आज होंगे यह कार्यक्रम

फैशनशो, फोक डांस, रॉक शो, फोटोग्राफी, सेल्फी चैलेंज, मोबाइल फिल्म मेकिंग और स्ट्रीट डांस।

सेल्फी विद‌् फैशन का भी दिखा जलवा

उत्सवमें दिनभर आयोजित होने वाले इवेंट में जहां प्रतिभागियों की प्रतिभा नजर रही है। वहीं सेल्फी का क्रेज भी खूब दिख रहा है। सेल्फी फोटो सेशन का दौर सुबह से शाम तक चल रहा है। फ्रेंडस के साथ स्टूडेंट्स सेल्फी लेने में बिजी रहे।

शाम में रही रंगोली की रंगत

सुबह9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतियोगिताएं चलती रहीं। ग्रुप डांस में स्टूडेंट्स ने डांस से सभी का मन जीत लिया। नुक्कड़ नाटक में समाज के कई पहलुओं के उजागर कर संदेश दिया। डिबेट, कार्टूनिंग, ग्रुप सरंग, क्विज और रंगोली आदि प्रतियोगिता में स्टूडेंट्स ने अपना हुनर दिखाया।

रॉक शो में बिखरा जुनून का रंग

युवाओंका सबसे प्रिय प्रोग्राम रॉक शो में बैंड की धुन पर पूरा कॉलेज कैंपस गूंज उठा। जैसे-जैसे बैंड की धुन बदली वैसे ही स्टूडेंट्स का जोश बढ़ता गया। कॉलेज के छह बैंड ग्रुप ब्लेसिंग, ब्लेंडर, केओसी और एमवाईटीएच, वाॅयड, रेसीप्रोकल ने सबको झुमाया। चार गेस्ट बैंड हाइवे 69, अतृप्त, डेस्टीनिटी और पर्थ ने तो अपने परफॉर्मेंस से समा ही बांध दिया। दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चले रॉक शो में सबसे ज्यादा भीड़ रही।

ड्रेस की हो रही भारी बिक्री

यहांफैशन डिजाइनिंग और एनिमेशन विभाग की ओर से भी स्टॉल लगाया गया है। इसमें स्टूडेंट्स द्वारा डिजाइन की गई ड्रेस को सेल किया जा रहा है। लड़कियों के लिए वन पीस, शॉर्ट स्कर्ट और टॉप जैसे परिधान, तो लड़कों के लिए डिजाइनिंग ब्लेजर उपलब्ध है। इसकी कीमत 500 से 1600 रुपए तक है।

XEVIER UTSAV

कार्यक्रम के दौरान कई डांस परफॉर्मेंस इतनी शानदार थीं कि उनके खत्म होने पर पूरे हॉल में वन्स मोर-वन्स मोर...की आवाजें गूंजती रही। स्टूडेंट्स भी अपने साथियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।

पंजाबी डांस से बखूबी बयां की किसानों की व्यथा, उमंग और उत्साह में झूमते रहे स्टूडेंट्स

खबरें और भी हैं...