पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएंडसी लॉस कम करने का लक्ष्य

एटीएंडसी लॉस कम करने का लक्ष्य

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडराज्य विद्युत नियामक आयोग के राज्य सलाहकार समिति की बैठक चेयरमैन जस्टिस एनएन तिवारी की अध्यक्षता में बुधवार को होटल अशोका में हुई। तिवारी ने जेबीवीएनएल से एटीएंडसी लॉस कम करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी के सुझाए गए बिंदुवार उठाए गए कदम से अवगत कराने को कहा। निगम के मुख्य अभियंता एससी मिश्रा ने कहा कि पिछले कुछ महीने में एटीएंडसी लॉस को 2 प्रतिशत कम किया गया है। आने वाले 4 वर्षों में इसे घटाकर 15 प्रतिशत तक करने का लक्ष्य रखा गया है। मिश्रा ने कहा कि जनवरी 2016 तक 500 केवीए के 50, 200 केवीए के 796, 100 केवीए के 2183 25 केवीए के 4200 ट्रांसफार्मर इंस्टॉल किए गए हैं। बिजली वितरण निगम के एमडी राहुल पुरवार ने कहा कि उदय योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण करने का कार्य शुरू किया जा रहा है। बैठक में सीईआरसी के सोलर एंड विंड जेनरेटर के सेटलमेंट, वितरक लाइसेंसियों को पीआरओ का पालन आदि मुद्दों पर चर्चा हुई। इस मौके पर चेंबर के पवन शर्मा, एनके पाटौदिया, साउथ इस्टर्न रेलवे के पीके गुप्ता, डी मोहंती, उर्जा विभाग के एमएमपी त्रिपाठी, परिवहन विभाग के एमएम प्रसाद, आयोग के सचिव एके मेहता, सदस्य यांत्रिक आरएन सिंह आदि शामिल हुए।

रांची | पीटीपीएसके पच्चीस गांव के विस्थापितों के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार से मिला। इसमें आज आठ सूत्री मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा हुई। चर्चा के पश्चात प्रबंध निदेशक ने पीटीपीएस द्वारा कई चरणों में अधिग्रहित भूमि पर उचित दर पर मुआवजा दिलवाने की बात कही। साथ ही एनटीपीसी के साथ ज्वाइंट वेंचर में प्रस्तावित प्लांट में विस्थापितों को रोजगार देने आदि का आश्वासन दिया।

सलाहकार समिति की बैठक में शामिल चेयरमैन अन्य अिधकारी।

खबरें और भी हैं...