सभी का विकास है सरकार का लक्ष्य : लुइस मरांडी
ओरिएंटेशन कार्यक्रम
हमारालक्ष्य सभी का विकास है। मल्टी सेक्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम को गांवों में ठीक से लागू करके अल्पसंख्यकों को सबल बनाया जा सकेगा। समाज कल्याण मंत्री लुई मरांडी ने ये बातें बुधवार को होटल होली डे होम में कही। वे बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के तरह आयोजित राज्य स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बोल रही थीं। मौके पर उप सचिव एन कोदाना ने एमएसडीपी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11वीं पंचवर्षीय योजना में इस कार्यक्रम में राज्य के छह जिलों को शामिल किया गया था। 12वीं पंचवर्षीय योजना में राज्य के 16 जिलों के 44ब्लॉक शामिल हैं। केंद्र सरकार अल्पसंख्यकों के विकास के लिए हर ब्लॉक को दस करोड़ तक की राशि देगी। कार्यक्रम में सभी 16 जिलों के बीडीओ प्रमुख को अपने- अपने इलाके की समस्या और विकास से संबंधित योजना के प्लान तैयार करने को कहा।