होमगार्ड डीजी ने मांगा डीआईजी, कहा कि हो रही है परेशानी
रांची | होमगार्डडीजी राजीव कुमार ने राज्य सरकार से होमगार्ड में डीआईजी की पदस्थापना करने का अनुरोध किया है। कहा है कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीआईजी का पद रिक्त रहने से निदेशालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को काम करने में कठिनाई हो रही है। संबंधित कर्मियों को दी जाने वाली सुविधा उपलब्ध कराने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में भी परेशानी हो रही है। नियुक्ति और प्रोन्नति का कार्य भी बाधित हो रहा है।