पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 17 ने चुका दिया टैक्स सात के घर बजेगा बैंड

17 ने चुका दिया टैक्स सात के घर बजेगा बैंड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीनगर निगम के 24 होल्डिंग टैक्स बकायेदारों में बुधवार को डेडलाइन समाप्त होने तक कुल 17 बकायेदारों ने टैक्स का भुगतान कर दिया। 7 बकायेदारों ने अभी तक टैक्स का भुगतान नहीं किया है। जिन बकायेदारों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उनके घर 11 फरवरी को बैनर पोस्टर के साथ बैंड बाजा बचाया जाएगा। सुबह 11 बजे से निगम की ओर से यह कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी बकाये टैक्स का भुगतान नहीं करने की स्थिति में बकायेदारों की संपत्ति को अटैच करने के साथ उसे नीलाम करने की कार्रवाई निगम की ओर से की जाएगी। यह जानकारी नगर आयुक्त प्रशांत कुमार ने बुधवार को प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में बकायेदारों को नहीं छोड़ा जाएगा।

स्मृति देवी, बनारसी देवी, रोशन कुमार, जीएस मिश्रा, सज्जन कुमार अग्रवाल और नेतलाल शर्मा ने नोटिस लेने के बाद भी बकाये टैक्स का भुगतान नहीं किया है। इनके घर निगम की ओर से बैंड बाजा बजा कर टैक्स की मांग की जाएगी। आगे भी टैक्स वसूली के लिए नगर निगम की यह अनोखी पहल जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...