अंकित हत्याकांड की जांच तेज घटनास्थल पर फिर गई पुलिस
नामकुमतेतरीटोली निवासी फुरेंद्र स्वांसी के पुत्र अंकित स्वांसी (13) के हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल तेज कर दी है। बुधवार को डीएसपी मुकेश कुमार और नामकुम थाना के इंस्पेक्टर अनिल कुमार तेतरीटोली पहुंचे और अंकित के परिजनों से पूछताछ की। साथ ही उस जगह का भी निरीक्षण किया, जहां से अंकित का शव बरामद किया गया था। इसके अलावे फुरेंद्र के मकान मालिक से भी पूछताछ की गई। बीते मंगलवार को जांच करने डाॅग स्काॅवयड की टीम भी पहुंची थी, लेकिन हत्या के संबंध में कुछ सुराग नहीं मिला था। गौरतलब हो कि अंकित 22 जनवरी से अपने लापता था। उसका शव आठ फरवरी को तेतरीटोली के ही पीएच चर्च के पीछे रस्सी से लटकता हुआ मिला था। घटना के विरोध में एवं हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने रांची-पुरूलिया मार्ग घंटों जाम रखा था।
अंकित स्वांसी के परिजनों से पूछताछ करते डीएसपी मुकेश कुमार व नामकुम थाना प्रभारी।