पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 400 कर्मचारी हड़ताल पर नए मरीजों की भर्ती हुई बंद

400 कर्मचारी हड़ताल पर नए मरीजों की भर्ती हुई बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम में 20 दिनों से नक्शा, टैक्स पानी, सफाई का काम ठप, लोग परेशान

सेवासदन हॉस्पिटल प्रबंधन पर अस्पताल के कर्मचारियों ने न्यूनतम मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले दो दिन से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक भेदभाव बंद कर सभी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन नहीं मिलेगा, वे काम पर नहीं लौटेंगे। वे लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इधर, कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से यहां की चिकित्सा व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। सबसे ज्यादा समस्या नए आने वाले मरीजों को हो रही है। इलाज की आस में भर्ती होने आए मरीजों को लौटा दिया जा रहा है। पुराने मरीज के परिजनों को ट्रॉली लाने से लेकर जांच तक जाने संबंधी सारे काम करने पड़ रहे हैं। शनिवार को कर्मचारियों ने प्रबंधन से न्यूनतम वेज बोर्ड की मांग की थी। उस समय उन्हें बताया गया था कि कुछ दिन बाद इसे लागू किया जाएगा। पर, संध्या तक 60 लोगों की सैलरी बढ़ा दी गई। इससे खफा होकर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल पर थर्ड और फोर्थ ग्रेड के लगभग चार सौ कर्मचारी हैं।

नगर निगम के हड़ताली कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर निगम मुख्यालय के गेट के पास धरना देते।

जनप्रतिनिधियों और अफसरों का प्रवेश रोकेंगे हड़ताली कर्मी

नगरनिगम कर्मचारियों की हड़ताल 20 दिनों से चल रही है। अभी तक धरना-प्रदर्शन से ही सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन अब निगम के कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का प्रवेश पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। विधि व्यवस्था बिगड़ने पर कर्मचारियों ने जेल जाने तक की रणनीति तैयार कर ली है। कर्मचारियों के समर्थन में कांग्रेस पूरी तरह उतर गई है। जेएमएम भी समर्थन में उतरेगा, लेकिन इसके लिए विधानसभा सत्र का इंतजार किया जा रहा है। सत्र में निगम कर्मचारियों की मांगों पर सरकार को घेरा जाएगा।

फाइलों का मूवमेंट रुका, नहीं जमा किया जा रहा है आवेदन

हड़तालके कारण निगम के अधिकतर सेक्शनों में फाइलों का मूवमेंट बंद है। सिटी मैनेजर के भरोसे कुछ काम हो रहे हंै। शादी-ब्याह के मौसम में पानी के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। क्योंकि पानी की बुकिंग का आवेदन जमा नहीं हो रहा है। सेप्टिक टैंक की सफाई का भी आवेदन नहीं लिया जा रहा है। इंजीनियरिंग सेक्शन से रोड, नाली का टेंडर करने का काम बंद है। नक्शा भी पास नहीं हो रहा है। बाजार शाखा में टैक्स जमा नहीं हो रहा है। सूचना अधिकार का आवेदन जमा नहीं हो रहा और ना ही कोई सूचना मिल रही है। जमीन से संबंधित रिपोर्ट लोगों को नहीं मिल रही है।

खबरें और भी हैं...