संचालन समिति से विनोद हटाए गए
रांचीजिला बार एसोसिएशन की संचालन समिति के सदस्य विनोद कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से समिति से हटा दिया गया। बुधवार को एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्य और चुनाव में खड़े सभी प्रत्याशियों ने सामूहिक रूप से विनोद साहू को चुनाव में खलल डालने के आरोप में पद से हटा दिया।
वहीं, चुनाव कमेटी के दो सदस्य रामानुज तिवारी और अजय तिवारी से भी मिलकर एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं ने चुनाव मद की संग्रहित राशि की मांग की। दोनों सदस्यों ने उक्त राशि को गुरुवार को वापस करने की बात कही है। दूसरी तरफ एसोसिएशन में होनेवाले चुनाव को लेकर संपर्क अभियान जोर पकड़ा रहा है। मालूम हो कि 19 फरवरी को एसोसिएशन का चुनाव निर्धारित है। इस बार चुनाव में विवाद होने के कारण इसकी चर्चा खास है।