मास्टर प्लान के विरोध में आदिवासी छात्र संघ ने निकाली रैली, सभा की
रांची | आदिवासीछात्र संघ ने मास्टर प्लान 2037 के विरोध में रैली का आयोजन किया। बाद में स्थानीय जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आयोजित सभा में नेताओं ने कहा कि रांची अनुसूचित क्षेत्र की संविधान की पांचवीं अनुसूची के अनुच्छेद 244(1) के दायरे में आता है। इसलिए रांची में नगर निगम का विस्तार नहीं हो सकताा है। सभा को संघ के अध्यक्ष सुशील उरांव, प्रभाकर,प्रदीप मुंडा, प्रकाश उरांव सहित कई लोगों ने संबोधित किया।