एग्जाम अलर्ट- यूपीएससीकी ओर से रक्षा सेवा परीक्षा का आयोजन 14 को
रांची | संघलोक सेवा आयोग की ओर से सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा 14 फरवरी को ली जाएगी। इसके लिए राजधानी रांची में सात केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली की तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। एसडीओ आदित्य कुमार आनंद ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने का आदेश दिया है।