- Hindi News
- National
- मोरहाबादी मैदान में लगे खादी मेले में जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम
मोरहाबादी मैदान में लगे खादी मेले में जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम
रांची | मोरहाबादीमें चल रहे राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में 18 साल से अधिक उम्र के युवक-युवतियां मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए मेला परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से स्टॉल लगाया गया है। उपायुक्त मनोज कुमार ने बताया कि स्टॉल नंबर-25 में मतदाताओं को जागरूक करने और उनकी सुविधा के लिए स्टाफ हैं, जो तमाम जानकारियां दे रहे हैं। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फाॅर्म-6, नाम हटवाने के लिए फाॅर्म-7, नाम और पता में सुधार के लिए फाॅर्म-8 नि:शुल्क उपलब्ध है।