सीएमपीडीआई टेबल टेनिस में चैंपियन
रांची|क्षेत्रीय संस्थान-6सिंगरौली में आय¨जित सीएमपीडीआई अंतर क्षेत्रीय संस्थान टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीएमपीडीआई मुख्यालय की टीम चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में मुख्यालय ने क्षेत्रीय संस्थान नागपुर को 3-0 से हराया। टीम चैंपियनशिप में मुख्यालय की अोर से सम्राट दासगुप्ता, अजित सिन्हा, विक्रांत गुप्ता, गौरव अनुराग, विनोद शामिल हैं। अोपन एकल चैंपियनशिप में मुख्यालय के सम्राट ने भुवनेश्वर के बीबी झा को 9-11, 11-9, 11-7, 11-4 अंकों से हराया। क्षेत्रीय संस्थान सिंगरौली के क्षेत्रीय निदेशक सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।