आवासीय-डे बोर्डिंग कोच की बैठक 16 को
रांची|पर्यटन, कला-संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्रों के प्रशिक्षकों की बैठक झारखंड के खेल निदेशक रणेंद्र कुमार की अध्यक्षता में 16 फरवरी को अपराह्न तीन बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई है। बैठक में खिलाड़ियों के खेल सामग्री, खेल उपकरण एवं खेल किट के लिए विचार-विमर्श किया जाना है। बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, सिलवानुस डुंगडुंग, मनोहर टोपनो विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।