झारखंड टेनिस बॉल टीम बनी उपविजेता
रांची|नागपुर मेंछह से नौ फरवरी तक खेले गए 23वें जूनियर नेशनल टेनिस बॉल चैंपियनशिप में झारखंड की बालक टीम को उत्तर प्रदेश ने चार विकेट से हरा दिया। इससे पहले झारखंड ने लीग चरण में ओड़िशा को 10, राजस्थान को 30, प्री क्वार्टर में मुंबई को 32, क्वार्टर फाइनल में छत्तीसगढ़ को 15 रन से हराया। जबकि सेमीफाइपल में विदर्भ को 5 विकेट से रौंदा। उपविजेता रहने पर टीम को संघ के संरक्षक एनएन पांडे, राजकुमार मल्लिक, बिमल किशोर सिन्हा आदि ने बधाई दी। चैंपियनशिप टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया और विदर्भ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन ने कराया।