पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेना के लापता कैप्टन का नहीं मिल रहा सुराग

सेना के लापता कैप्टन का नहीं मिल रहा सुराग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | जम्मू

दिल्लीसे चार दिनों पहले लापता हुए सेना के कैप्टन शिखरदीप की तलाश में सेना, पुलिस, आईबी और एनआईए की टीम को लगाया गया है। वे एक माह की छुट्टी पर अपने घर आए थे और 6 फरवरी को बिहार से दिल्ली के लिए ट्रेन से निकले थे। दिल्ली आने के बाद उनका सामान तो मिला लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

जम्मू में राजौरी के नौशहरा के केरन सेक्टर में तैनात कैप्टन शिखरदीप बिहार के महेंद्रपुर पुरनिया के लेफ्टीनेंट कर्नल अनंत कुमार के बेटे हैं। वे 6 फरवरी को घर से महानंदा एक्सप्रेस से दिल्ली आने वाले थे, लेकिन दिल्ली नहीं पहुंचे। रात को उनका परिजनों से भी संर्पक कट गया। उनके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सेना को भी इसकी जानकारी दी गई। कैप्टन के पिता रांची में तैनात हैं।

खबरें और भी हैं...