पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा हुई पुरस्कृत

बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा हुई पुरस्कृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्कूल परिसर में चल रही दो दिवसीय राज्य स्तरीय 43वीं जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर केके खंडेलवाल को सरकारी विद्यालयों के बच्चों की वैज्ञानिक सोच को देखकर बहुत अच्छा लगा। बाल वैज्ञानिकों के इनोवेशन और आइडिया को अपनी योजना में सरकार को शामिल करना चाहिए। प्रदर्शनी में 24 जिलों के 128 प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मॉडल एक से बढ़कर एक थे। कई मॉडलों को देखकर बाल वैज्ञानिकों की दूरदर्शी सोच से लोग आश्चर्यचकित नजर आए। बच्चों से उसके बारे में जाना भी। मंच संचालन डॉली जायसवाल धन्यवाद ज्ञापन डीएसई जयंत कुमार मिश्र ने किया।

प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सुधीर कुमार, अशोक प्रसाद, डॉ. शहनवाज कुरैशी, ओम प्रकाश, पंचानन राय, विपिन कुमार, आशुतोष ओझा, अभिषेक कुमार, शिवमूरत और अनिल होरो सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कृषि एवं खाद्य सुरक्षा :विष्णु शंकर शर्मा , अंकिता यादव, प्रिया चौबे।

संसाधनप्रबंधन : पृथ्वीराज, ज्ञानी कुमारी, रेणु

स्वास्थ्यपोषण और स्वच्छता : पुष्पाकुमारी, मनोरा चौबे, संध्या कुमारी।

उद्योग:मो. अनवर, किसुक कुमार, धनमति कुमारी।

आपदाप्रबंधन : सुमीतसौरभ, हैप्पी किरण, साक्षी।

गुणवत्तापूर्णजीवन के लिए गणित : बबलूयादव, गौतम गुप्ता, निकिता।

सांस्कृतिककार्यक्रम: श्रीयम,स्नेहा, प्रशांत।

18 स्टूडेंट्स राष्ट्रीय प्रदर्शनी में लेंगे भाग

प्रदर्शनीमें छह विषयों पर मॉडल बनाए गए थे। इनमें सभी विषयों से तीन-तीन मॉडल प्रस्तुत करने वाले 18 बाल वैज्ञानिकों का चयन राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए हुआ। बच्चों को मेडल और प्रमाण-पत्र से पुरस्कृत भी किया गया।

SCIENCE EXIBITION

खबरें और भी हैं...