पंडित दीनदयाल को दी श्रद्धांजलि
भारतीयजनता युवा मोर्चा झारखंड प्रदेश की ओर से जनसंघ के संस्थापक एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय और रघुवर दास ने भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अभिनवीकृत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पार्क का उद्घाटन किया। इसके बाद डॉ. रवींद्र कुमार राय, मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत महतो समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
डॉ. रवींद्र कुमार राय ने कहा कि दुनिया मार्क्सवाद, समाजवाद, पूंजीवाद, आतंकवाद और कई वादों के द्वैयधात्मक दौर से गुजर रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने विकासवाद और वैज्ञानिकवाद पर आधारित एकात्म मानववाद को जन्म दिया, जो संपूर्ण सृष्टि के कल्याण पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि गिरते राजनीतिक मूल्यों और आदर्शवाद की कमी को पंडित दीनदयाल ने पाटने का काम किया। साथ ही राजनीति को सुचिता प्रदान की। मूल्य आधारित राजनीतिक जीवन जीने के प्रेरणा श्रोत बने।
इस अवसर पर प्रदेश में चल रहे भाजयुमो स्वच्छता क्रांति के 13 दिवसीय स्वच्छता संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों और सरकारी गैर सरकारी संस्थानों के स्वच्छता कर्मी को पुरस्कृत किया गया। डॉ. रवींद्र कुमार राय ने स्मृति चिह्न, पौधा और स्वच्छता संकल्प पत्र देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट स्वच्छता कर्मी के रूप में रांची विवि के श्रवन राम और रेल विभाग की ओर से अनूप हरि को सम्मानित किया गया। स्वच्छता संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में पशुपति नाथ, मनीष शिखर, राकेश शर्मा, अभिषेक राज, चंद्रशेखर खवाड़े, ब्रजकिशोर तिवारी, अप्पू आर्य, डब्लू पांडेय और रतन महतो शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ. रवींद्र राय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।