पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूमर से झूम उठा आड्रे हाउस का सभागार

झूमर से झूम उठा आड्रे हाउस का सभागार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आड्रेहाउस के सभागार में गुरुवार को अंशु, ज्योति, जॉली, पवन, कमलेश, मेधा, दिव्या, अंचिता, रेखा, जयश्री, सुषमा, नेहा, मनीषा, शिखा, अजय और प्रदीप जैसे नन्हे-किशोर कलाकार पाइका और झूमर के फ्युजन की धारा में खूब झूमे। सांस्कृतिक निदेशालय के 21 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला के ग्यारहवें दिन विशेषज्ञ मनपूरन नायक ने 35 कॉलेज-स्कूली छात्र-छात्राओं को मार्शल आर्ट की इस भारतीय नृत्य शैली की बारीकियां बताईं। वहीं बच्चे रामप्रसाद महली के बजते नगाड़े पर लय देते शिवशंकर महली के ढाक पर थिरकते हौले-हौले रणविजय की ओर पग धरते गए। गौरतलब है कि युवा नृत्यांगना गार्गी मलकानी की निगरानी में आड्रे हाउस इन दिनों अभिनय, नृत्य और संगीत से लबरेज है।

शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला में छात्राओं ने लोक नृत्य के सीखे गुर।

खबरें और भी हैं...