स्वास्थ्य मंत्री से मिले डॉक्टर
इंडियनडेंटल एसोसिएशन के रांची चैप्टर के नेतृत्व में डेंटिस्ट का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार की रात स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मिला। कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार डेंटिस्ट की बहाली की जा रही है पर एज का कट ऑफ काफी कम रखा गया है। सामान्य वर्ग के लिए अपर एज लिमिट 35 साल से बढ़ा कर 51 साल कर देना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त किया कि इस मामले को कैबिनेट में रखा जाएगा। मौके पर डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सुशील कुमार, डॉ. विशाल भगत, डॉ. अंशु, डॉ. प्रभाकर डॉ पंकज उपस्थित थे।
स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से मिलते डेंटिस्ट।