चिटफंड कंपनियों पर थानेदार रखें नजर
भारतीयरिजर्व बैंक पटना के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार को थानेदारों को जिम्मेवारी देनी चाहिए कि वे अपने क्षेत्र में चल रहीं फर्जी चिटफंड कंपनियों पर त्वरित कार्रवाई करें। लोगों को अधिक पैसे का लालच देकर लूटने वाली कंपनियों की जांच-पड़ताल कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसके लिए रिजर्व बैंक थानेदारों को प्रशिक्षण देने के लिए तैयार है। वर्मा गुरुवार को होटल अशोका में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। वहीं, राज्य की गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की राज्यस्तरीय समन्वय समिति की 20वीं बैठक गुरुवार को होटल अशोक में हुई। अध्यक्षता आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक मनोज कुमार वर्मा ने की। बैठक में वित्त विभाग के प्रधान सचिव अमित खरे भी शामिल हुए। बैठक में राज्य सरकार द्वारा जमाकर्ताओं के हित के लिए संरक्षण अधिनियम लागू करने का निर्णय लिया गया।
{ आरबीआई पटना के क्षेत्रीय निदेशक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बैठक में मनोज कुमार वर्मा, अमित खरे अन्य अधिकारी।