लूट-खसोट मचाने वालों पर होगी कार्रवाई
रांची | सरकारकी योजनाओं को गरीब जनता तक पहुंचाने में सामाजिक संस्थाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। अपने स्वार्थ के लिए लूट-खसोट करने वाली संस्थाओं को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा। उक्त बातें राज्य के श्रम मंत्री राज पालिवार ने गुरुवार को होटल काव में आयोजित पैक्स के समावेशी उत्सव में कही। आनंद बोलिमोरा ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में पैक्स सफल रहा।