पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रांची में 700 रुपए और चढ़ा सोना, चांदी ‌~1500 चमकी

रांची में 700 रुपए और चढ़ा सोना, चांदी ‌~1500 चमकी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांचीसराफा बाजार में गुरुवार को जेवराती सोने (22 कैरेट) के भाव 700 रुपए तेज होकर 27600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। रांची में सोना इस समय डेढ़ साल के उच्च स्तर है। इससे पहले यह स्तर 14 अगस्त 2014 को था। 12 दिनों में सोना 2000 रुपए तेज हुआ है। चांदी भी गुरुवार को 1500 रुपए तेज होकर 39500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। यह स्तर इससे पहले 9 जनवरी 2015 को था। 12 दिनों में चांदी 3000 रुपए तेज हो गई है।

30हजारी हो सकता है सोना

झारखंडसराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि डॉलर इंडक्स मजबूत है। दुनिया भर के स्टॉक मार्केट गिर रहे हैं। निवेशकों का रुझान सोने की तरफ है। जल्द ही सोना 30 हजारी हो सकता है।

क्यों चढ़ रहे भाव

{दुनियाभरमें इक्विटी और क्रूड की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं।

{रुपया डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है, इससे आयात महंगा हुआ।

{घरेलू बाजार में शादी-व्याह को लेकर जेवरों की मांग में इजाफा है।

खबरें और भी हैं...