पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीम श्रीलंका युवा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जब धौनी ने खेलना शुरू किया था तब टीम श्रीलंका 10 खिलाड़ी स्कूल में थे

टीम इंडिया के अनुभव के आगे श्रीलंकाई जोश कितना टिकेगा यह तो शुक्रवार का मैच बताएगा। लेकिन एक बात तो तय है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियाें की आैसत उम्र देखें तो भारतीय खिलाड़ी श्रीलंका से एक साल बड़े हैं। टीम इंडिया की औसत उम्र 28.53 है जबकि श्रीलंका के खिलाड़ियों की 27.6 है। धौनी के धुरंधरों में 30 साल या उससेे कम उम्र के दस क्रिकेटर्स हैं, जबकि श्रीलंकाई चीतों में कुल 13 हैं। ये पूरी लड़ाई अनुभव और जोश की है।

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 2004 में वनडे में डेब्यू किया था। जब धौनी ने इंटरनेशनल मैच की शुरुआत की थी तब अभी की श्रीलंकाई टीम में से करीब 10 खिलाड़ी स्कूल में थे। इनकी उम्र 12 से लेकर करीब 18 साल तक की थी। इसी बात से अंदाजा लगता है कि टीम इंडिया को अनुभव, होश और जोश से काम लेना होगा क्योंकि उनके सामने बेहद युवा खिलाड़ी हैं। इन युवा श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पुणे में टीम इंडिया को इस सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में 5 विकेट से हराया है।

खबरें और भी हैं...