पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोल इंडियाहॉकी इंडिया लीग अब अपने आखिरी चरण की तरफ

कोल इंडियाहॉकी इंडिया लीग अब अपने आखिरी चरण की तरफ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल इंडियाहॉकी इंडिया लीग अब अपने आखिरी चरण की तरफ बढ़ चुका है। भुवनेश्वर में सारे लीग मैच खत्म हो गए हैं और आज लखनऊ में आखिरी मुकाबला देखने को मिलेगा। लखनऊ में इस बार कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के मैच देखना अलग अनुभव रहा। नया टर्फ और फ्लड लाइट में पूरा नजारा ही अलग नजर आया। बस, स्थानीय दर्शकों के लिए अब तक यह बात जरूर अच्छी नहीं रही कि घरेलू टीम यहां पर कोई मैच नहीं जीती है।

घरेलू टीम यानी यूपी विजर्ड्स को आज जेपी पंजाब वॉरियर्स से खेलना है। उसने यहां खेले अब तक के सभी चार मैच गंवाए हैं। पहला मैच रांची रेज से हारा। दूसरे में उसे दिल्ली वेवराइडर्स ने, तीसरे में कलिंगा लांसर्स ने और चौथे में दबंग मुंबई ने हराया है। यूपी विजर्ड्स के पास देश का बेस्ट गोलकीपर श्रीजेश है। देश के बेस्ट डिफेंडर में एक रघुनाथ टीम के कप्तान हैं।

खबरें और भी हैं...