गांधीनगर के सात छात्र वुडबॉल टीम में
रांची | डीएवीगांधीनगर की पांच छात्रा दो छात्र का चयन झारखंड राज्य वुडबॉल टीम में किया गया है। इनमे प्रेरण दयाल, रीचा कुमारी, निलीमा टोप्पो, मनीशा कुमारी, वत्सला पुष्कर, आयुष नायक आैर सौरभ नायक शामिल है। प्राचार्य एसके सिन्हा, आरके साहू, निराकर आचार्या, के नलिनी, अजय झा, गोविंद झा, समेत शिक्षकों ने इन सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।