प्रथम दिव्यांग क्रिकेट दो मार्च से
रांची | झारखंडडिसेबल्ड स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर एकेडमी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सचिव आफताब आलम के नेतृत्व में खेलमंत्री अमर कुमार बाउरी से मुलाकात की। प्रथम दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर खेलमंत्री ने ब्रोसर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर बाउरी ने कहा कि टूर्नामेंट में हर संभव मदद किया जाएगा। दिव्यांग खिलाड़ी किसी से कम नहीं होते है। यह टूर्नामेंट दो से चार मार्च तक खेला जाएगा। 18 जिला की टीम इसमे हिस्सा लेगी। मौके पर अजीत कुमार, उचित महतो, अनिल कुमार, रामनाथ, मनीष, राहुल, अफरोज आलम, जावेद आदि शामिल थे।