पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्किल सर्टिफिकेट कोर्स के टॉपर 11 को होंगे सम्मानित

स्किल सर्टिफिकेट कोर्स के टॉपर 11 को होंगे सम्मानित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीमेंसकॉलेज, रांची कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और निर्मला कॉलेज में टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस साइंसेज (टीआईएसएस) के सहयोग से स्किल सर्टिफिकेट कोर्स की पढ़ाई होती है। इन कॉलेज के टॉपरों के नाम घोषित कर दिए गए हैं। मारवाड़ी कॉलेज के प्रदीप कुमार, वीमेंस कॉलेज की सृष्टि कुमारी, रांची कॉलेज के अभिषेक कुमार और निर्मला कॉलेज की कुमारी अंजलि कॉलेज टॉपर हैं। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट हॉल में 11 फरवरी को समारोह हाेगा। इसमें कौशल विकास मंत्री राज पलिवार टॉपरों को मेडल और सर्टिफिकेट देंगे। समारोह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि और टीआईएसएस के डायरेक्टर डॉ. एस परशुरमण सम्मानित अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता आरयू के वीसी डॉ. रमेश कुमार पांडेय करेंगे।

खबरें और भी हैं...