कई संगठनों के दबाव के बाद दिलाया गया डाॅ. जयप्रकाश को प्रभार
कांके | रिनपासमें मंगलवार को अजीबोगरीब स्थिति बन गई थी। क्लिनिकल साइकोलाॅजी विभाग के बनाए गए नए एचओडी डाॅ. जयप्रकाश को प्रभार मिलने में हो रही देरी से नाराज कुछ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ता रिनपास पहुंच गए। अनुसूचित जाति संघर्ष समिति रांची, सरना समिति कांके, झामुमो के कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने अविलंब प्रभार दिलाने की मांग निदेशक डाॅ. सुभाष सोरेन से मिलकर की। इसको देखते हुए निदेशक और उपनिदेशक प्रशासन विनय कुमार सिंकू की मौजूदगी में डाॅ. जयप्रकाश ने स्वतः प्रभार लिया। इसके बाद सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने डाॅ. जयप्रकाश को बधाई दी।