जेवराती सोना दस दिनों में 1400 रु. चमका
जेवराती सोना दस दिनों में 1400 रु. चमका
रांची | विदेशीबाजार में लगातार तेजी का रुख बने रहने से रांची सराफा बाजार में जेवराती सोना 27000 रुपए के पार होकर एक वर्ष के उच्चस्तर पर पहुंच गया है। मंगलवार को यह 200 रुपए तेज होकर 27100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बीते 10 दिनों में जेवराती सोना 1400 रुपए तेज हुआ है। सोने का यह स्तर इससे पहले 1 नवंबर 2015 में था। चांदी भी मंगलवार को 1000 रुपए तेज हो गई। चांदी का यह स्तर 23 जनवरी 2015 पर था। चांदी बीते 10 दिनों में 2000 रुपए तेज हो गई है। झारखंड सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि विदेशी बाजारों में तेजी तथा घरेलू स्तर पर शादी ब्याह की मांग निकलने के कारण आभूषणों की मांग बढ़ने से सोने में लगातार तेजी का रुख है।