भारत अंडर-19 टीम पांचवीं बार वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल में
आज रांची आएंगी भारत और श्रीलंका की टीमें
जेएससीएइंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 12 फरवरी को भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मुकाबला होगा। इसके लिए दोनों टीमें बुधवार को रांची पहुंचेंगी। ये टीमें विशेष विमान से शाम पांच बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगी, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को होटल रेडिसन ब्लू ले जाया जाएगा। 11 फरवरी को दोनों टीमें स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेंगी।
इंडिया की टीम में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, अजिंक्या रहाणे, आर अश्विन, हरभजन सिंह भुवनेश्वर कुमार सहित अन्य खिलाड़ी होंगे। वहीं श्रीलंका की टीम में कप्तान दिनेश चांडीमल, दिलहारा फर्नांडो, चमीरा, परेरा, कपुगेडेरा रजिथा आदि होंगे।
मीरपुर | अनमोलप्रीतसिंह (72) और सरफराज खान (59) की शानदार बल्लेबाजी आैर मयंक डागर की तूफानी गेंदबाजी से भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 97 रन से हराया। भारत पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा है। फाइनल 11 फरवरी को होगा।