दो पत्रकारों के साथ हुई लूटपाट
पंडरास्थित ओटीसी ग्राउंड के समीप रहने वाले पत्रकार दिलीप कुमार को मंगलवार की रात घर के पास से अपराधियों ने हथियार के बल पर अगवा कर लिया। उनके साथ पहले मारपीट की, फिर लूटपाट की। फिर उन्हें दलदली के पास छोड़ दिया। दिलीप का कहना है कि वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। उसी समय वैन से सवार होकर अपराधी आए और उन्हें उठा कर ले गए। इधर, एक अन्य पत्रकार विनय पांडेय और उनके पुत्र को अपराधियों ने इंद्रपुरी से बंदूक की नाक पर अगवा कर लिया। पहले उनके साथ लूटपाट की, फिर मारपीट की। कुछ देर बाद दोनों को झिरी में ले जाकर छोड़ दिया। इस बाबत उन्होंने मामला दर्ज कराया है।