पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जेएससीए स्टेडियम से भास्करलाइव

जेएससीए स्टेडियम से भास्करलाइव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिलशान जूनियर्स को टिप्स दे रहे थे,धौनी जमकर खेले फुटबॉल

मैचसे पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने जेएससीए स्टेडियम के मुख्य मैदान में पसीने बहाए। श्रीलंका की टीम दिन के दो बजे गई थी। कप्तान दिनेश चांडीमल के नेतृत्व में युवा खिलाड़ियों ने पहले मैदान में चक्कर लगाए। फिर फील्डिंग का अभ्यास किया। बीच-बीच में सीनियर खिलाड़ी दिलशान साथी खिलाड़ियों को टिप्स देते रहे। गेंदबाजों ने गेंद थामकर नेट पर बल्लेबाजों को दो घंटे तक जमकर प्रैक्टिस कराई। इधर चांडीमल ने विकेटकीपिंग का जीतोड़ अभ्यास किया। दिलशान ने उन्हें भी कई टिप्स दिए।

धौनी का फुटबॉल प्रेम जग जाहिर है। ठंडे मौसम के बीच टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शाम पांच बजे मैदान में आए। आते ही फुटबॉल लेकर वार्मअप करना शुरू किया। उधर अजिंक्या रहाणे, युवराज सिंह, हरभजन सिंह रोहित शर्मा ने मैदान का एक चक्कर लगाकर पसीना निकाला। थोड़ी देर में दो टीमें बनाई गईं। इसके बाद शुरू हुआ फुटबॉल। धौनी ने पेशेवर खिलाड़ियों की तरह फुटबॉल खेला। सभी खिलाड़ियों के पसीने निकालने के बाद नेट प्रैक्टिस शुरू हुई। इसके बाद बल्लेबाजों ने जमकर बैटिंग की।

खबरें और भी हैं...