दूसरे मैच से पहले दोनों टीमों ने किया जीत का दावा
श्रीलंकाईटीम के स्टार बल्लेबाज चमारा कपुगेेडेरा ने गुरुवार को कहा कि भारतीय परिस्थितियों में खेलना हमारे लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि करीब एक माह बाद होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के सारे मैच यहीं होने हैं। यहां की पिचों, मौसम और हालात से तब तक हम वाकिफ हो जाएंगे। इससे पूरी टीम को जीत हासिल करने में मदद मिलेगी। पुणे में हुए मैच में हमने भारतीय टीम को हराया। यही सिलसिला हम आगे भी जारी रखेंगे। हमें पता है कि टीम इंडिया के लिए यहां के मैदान मददगार साबित होंगे, लेकिन हमारे तेज और नए गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को छक्के छुड़ा देंगे। हमारी टीम में बेहद जोशीले और नए खिलाड़ी हैं। हमारी टीम भारतीय टीम के मुकाबले स्ट्राइक रेट और इकोनॉमी रेट में बेहतर है। इसलिए अगर हमारी पूरी टीम मिलकर खेलेगी तो टीम इंडिया को हराना मुश्किल नहीं होगा। वैसे भी हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।
हमारा लक्ष्य विश्व कप को भारत लाना है : रवि शास्त्री
वर्ल्ड कप से पहले भारत में खेलना फायदेमंद : कपुगेडेरा