पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पिच क्यूरेटर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीम इंडिया

श्रीलंका

भारत-श्रीलंकाटी-20 सीरीज में बराबरी हासिल करने के लिए टीम इंडिया को रांची के जेएससीए स्टेडियम में श्रीलंका को हराना ही होगा। पिछले मैच के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने हार का ठीकरा पुणे के क्रिकेट स्टेडियम के पिच पर फोड़ दिया था। धौनी ने कहा था कि यह पिच इंग्लैंड के पिचों जैसी है। यह भारतीय पिच नहीं है। इससे गेंदबाजों को फायदा मिला है। इस पर बॉल तेजी से उछल रही है और गति भी बदल रही थी। लेकिन धौनी जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कभी कोई इंटरनेशनल मैच नहीं हारे हैं। 2014 में श्रीलंका के खिलाफ भी वनडे मैच उन्होंने जीता था। आइए जानते हैं इस पिच का हाल...

आउटफील्ड सूखी, पर फर्क नहीं पड़ेगा : शास्त्री

टीमइंडिया डायरेक्टर रवि शास्त्री ने कहा कि मैंने अभी तक पिच नहीं देखी है। लेकिन आउटफील्ड सूखी दिख रही है। पुणे की पिच गेंदबाजों के लिए उपयुक्त थी। लेकिन इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह बैटिंग पिच है। जहां तक बात रही है आउटफील्ड की तो खिलाड़ियों को उसके मुताबिक ही फील्डिंग करनी होती है। टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय पिच नहीं : कपुगेडेरा

श्रीलंकाईक्रिकेटर चमारा कपुगेडेरा ने कहा कि पिच तो ठीक है लेकिन आउटफील्ड उपयुक्त नहीं है। यह पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर की नहीं है। आउटफील्ड भी सूखी है। यहां नमी कम है। आउटफील्ड पर रेत होने के वजह से फील्डिंग आसान नहीं होगी। टॉस जीतकर पहले खेलने वाले को ज्यादा फायदा मिलेगा। बाद में रिवर्स स्विंग की भी उम्मीद है।

इस पिच पर अच्छे रन बनेंगे : वासुदेव वासु

हमनेअंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच बनाई है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जो भी टीम पहले खेलेगी उसे अच्छा स्कोर करने का मौका मिलेगा। रात में नमी की वजह से बॉलर्स को थोड़ा फायदा मिल सकता है। लेकिन बहुत ज्यादा की उम्मीद उन्हें नहीं करनी चाहिए। आउटफील्ड भी सूखी है। पानी एकदम नहीं है। बॉल तेजी से बाउंड्री तक जाएगी। इससे बैट्समैन को फायदा होगा।

क्यूरेटर के अनुसार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मिल सकता है फायदा

पिच पर जीत का दारोमदार

खबरें और भी हैं...