पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धौनी की जीत की जिद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची में आज टी-20 िक्रकेट का रोमांच

राजधानीमें शुक्रवार को टी-20 क्रिकेट मैच का रोमांच रहेगा। जेएससीए स्टेडियम में पहली बार हो रहे इंटरनेशनल टी-20 मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें भिड़ेंगी। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इसका प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। मैच से पहले गुरुवार को दोनों टीमों ने स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस की। तीन मैचों की इस सीरीज में श्रीलंका 1-0 से आगे है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को अपने घर में यह सीरीज बचाने की चुनौती होगी। वे जीत की जिद लेकर मैदान में उतरेंगे। खास बात यह है कि इस मैदान में अब तक खेले गए सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है।

टी-20 से जुड़ी खबरें : पढ़ें डीबी स्टार में

गुरुवार को धौनी की सेना ने जेएससीए स्टेडियम में बहाया पसीना।

ऐसा रहेगा मौसम : आसमानमें बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाएं चलेंगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

{स्टेडियम का गेट शाम पांच बजे खुलेगा और रात आठ बजे बंद हो जाएगा।

{टॉस शाम 7 बजे, मैच शुरू होगा शाम 7:30 बजे से।

{पानी की बोतल, पटाखे, ट्रांजिस्टर, कैमरे, झोला, पेन, अखबार, फल अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर पाबंदी रहेगी।

{स्टेडियम के गेट पर पूरे शरीर की जांच होने के बाद ही अंदर जाने दिया जाएगा। स्टेडियम परिसर में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

खबरें और भी हैं...